व्यवसायी से लूटपाट की साजिश रच रहे तीन अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सरैया पुलिस अनुमंडल अंतर्गत राजेपुर ओपी पुलिस ने सोमवार की रात मौना कर्बला के पास लूट की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

मौना करबला के पास एक बाइक पर तीन युवक संदिग्ध स्थिति में घूमते देखे गये राजेपुर ओपी पुलिस ने सूचना मिलने पर की कार्रवाई, हथियार बरामद प्रतिनिधि सरैया, सरैया पुलिस अनुमंडल अंतर्गत राजेपुर ओपी पुलिस ने सोमवार की रात मौना कर्बला के पास लूट की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर एसडीपीओ कुमार चन्दन ने मंगलवार को सरैया स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की. बताया कि राजेपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों द्वारा एक व्यवसायी से सात लाख रुपये लूटपाट की साजिश रचने की सूचना मिली. एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा बुलाकर घटना को अंजाम देने की सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने मौना कर्बला के समीप एक बाइक पर सवार तीन लोगों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा. पुलिस को देखते ही भाग रहे तीनों अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया. तलाशी के क्रम में तीनों अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक कट्टा, छह कारतूस, एक बाइक तथा तीन मोबाइल बरामद किया गया. पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के खरारू गांव निवासी सीतेश कुमार, सिवाईपट्टी थाना के शीतलपट्टी निवासी कुंदन कुमार तथा अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी निवासी रंधीर कुमार के रूप में हुई है. साथ ही एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. वहीं उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. मौके पर राजेपुर ओपी प्रभारी राधेश्याम, एसआइ शिखा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन