30 हजार नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी
30 हजार नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी
मीनापुर: थाना क्षेत्र के महदेईंया गांव के श्याम नंदन प्रसाद के घर से चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की शिकायत पुलिस से की है. कहा है कि शनिवार की रात चोर घर में घुस गया और उनके भाई जयनंदन प्रसाद के घर में सोये लोगों के कमरे के गेट का हैंडल लगा दिया़ इसके बाद दूसरे कमरे में घुस गया तथा आलमारी का ताला व घुंडी काट कर नगदी व जेवरात ले गया. चोरों ने सोने की हंसुली, टीका, बाली, चेन, लॉकेट, कर्णफूल, नाग की भोगी, बुलकी सहित चांदी के कई सामान सहित आलमारी में रखे 30 हजार नगद भी ले गये. घटना की सूचना मिलने पर भी पुलिस काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए