बैरिया में महिला से लूटपाट करते पकड़ाये शातिर को भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 12:39 AM
बैरिया में महिला से लूटपाट करते पकड़ाये शातिर को भीड़ ने पीट- पीटकर किया अधमरा, डाइगर बरामद
मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया गोलंबर के समीप शुक्रवार की देर शाम पश्चिमी चंपारण की महिला सोनी से चाकू के बल पर लूटपाट करते एक बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया. वहीं, उसका साथी मौके से फरार हो गया. भीड़ ने पकड़ाये बदमाश को पीट- पीटकर अधमरा कर दिया. स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम ने भीड़ से छुड़ाकर बदमाश को अपने कब्जे में ले लिया. पकड़ाये बमदाश की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के पितौझिया के अमित कुमार के रूप में किया गया है. उसके जख्मी होने के कारण उसका इलाज अस्पताल में कराया है. उससे पूछताछ के आधार पर उसके फरार साथी की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है. घटना के बाबत महिला साेनी ने थाने में लिखित शिकायत दी है. इसमें बताया है कि वह शुक्रवार की शाम बैरिया गोलंबर के समीप हाथ में पर्स लेकर खड़ी थी. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आया और चाकू का भय दिखाकर उसका पर्स लूटने लगा. बताया जाता है कि कोल्हुआ इलाके की महिला शहर से लौट रही थी. बैरिया गोलंबर के समीप चाकू की नोक पर दो बदमाश उसका रास्ता रोककर लूटपाट करने लगे. महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुट गए. इसके बाद भीड़ ने एक बदमाश को पकड़ लिया. उसके पॉकेट से एक डाइगर चाकू बरामद हुआ. बदमाश के हाथ में लूटा गया पर्स भी मिल गया. थानेदार रोहन कुमार ने बताया पकड़ाये बदमाश से पूछताछ के आधार पर उसके फरार साथी की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










