सिपाही की आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर किशोर को भगा ले गए बदमाश

सिपाही की आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर किशोर को भगा ले गए बदमाश
-साहेबगंज में पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था फरार विधि विवादित किशोर-पेट में दर्द व मुंह से ब्लड आने की शिकायत पर इलाज के लिए ले जा रहे थे अस्पताल -बाइक सवार दो अपराधी हथियार लेकर भगाने के लिए पहुंचे थे रिमांड होम के बाहर मुजफ्फरपुर. सिकंदरपुर स्थित पर्यवेक्षण गृह के बाहर दो सिपाही की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर साहेबगंज में पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गये विधि विवादित किशोर को अपराधी भगाकर ले गए. बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. किशोर को भगाने के दौरान अपराधियों ने पिस्टल भी तान दी थी. आगे बढ़ने पर गोली मारने की धमकी भी दे रहे थे. किशोर को अपनी बाइक पर बैठा कर मरीन ड्राइव होते हुए लक्ष्मी चौक की ओर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस टीम अलर्ट मोड में आ गयी. जगह- जगह वाहन चेकिंग लगायी गयी. फरार किशोर के ठिकाने पर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. साहेबगंज के विधि विवादित किशोर के फरार होने की सूचना के बाद बिहार एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची. उसके बारे में पूरी जानकारी ली. उसको पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. पर्यवेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि किशोर ने शुक्रवार की रात पेट में दर्द होने की बात कही. शनिवार सुबह वह कहने लगा कि उसको उल्टी हुई है. इसमें ब्लड आया है. सुबह के बाद वह लगातार पेट में दर्द होने की बात कहने लगी. इसके बाद होमगार्ड जवान रामनरेश व जिला पुलिस बल के जवान सुमन विधि विवादित किशोर को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल ले जाने के लिए निकले. रिमांड होम के गेट के बाहर आने के बाद दोनों सिपाही ऑटो का इंतजार कर रहे थे. इस बीच मरीन ड्राइव की ओर से बाइक सवार अपराधी आया. दोनों सिपाहियों के आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया. एक सिपाही ने विरोध करना चाहा तो अपराधी ने कमर से पिस्टल निकाल ली. आगे बढ़ने पर गोली मारने की धमकी दी. इसके बाद विधि विवादित किशोर को बाइक पर बैठा के मरीन ड्राइव की ओर भाग निकले होमगार्ड जवान व सिपाही का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच की गयी है. मामले में नगर थाने में देर शाम तक प्राथमिकी की कवायद जारी थी. पुलिस से मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था किशोर पुलिस के अनुसार साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहनेवाला विधि विवादित किशोर पुलिस मुठभेड़ के बाद रामपुर भिखनपुर पुलिया के पास पकड़ा गया था. उसके पैर में गोली लगी थी. पुलिस ने उसको इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उसको कोर्ट में प्रस्तुत किया. लेकिन, नाबालिग होने के कारण उसको सेंट्रल जेल नहीं भेजकर पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया. इससे पहले 27 फरवरी को विधि विवादित किशोर को उसके गिरोह के साथी अपराधी के साथ साहेबगंज पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. अगली सुबह वह सुरक्षा में तैनात चौकीदार अरविंद कुमार व प्रमोद राय पर हमला करके थाने से फरार हो गया था. फरार दोनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने छापेमारी की थी. इसमें रामपुर भिखनपुर पुलिया के पास पुलिस से मुठभेड़ के बाद विधि विवादित किशोर को पकड़ा गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




