युवती से दुष्कर्म मामले के आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन

कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से दुष्कर्म मामले के दोनों नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. इस मामले में युवती ने दो लोगों के खिलाफ कुढ़नी थाने में ��्राथमिकी दर्ज कराई थी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से दुष्कर्म मामले के दोनों नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. इस मामले में युवती ने दो लोगों के खिलाफ कुढ़नी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. युवती ने बताई थी कि वह गांव के एक महिला पार्लर में ब्यूटीशियन का काम सीखने जाती थी. इसी क्रम में करीब छह माह पूर्व पार्लर संचालिका का पति मुझे राशन कार्ड बनवाने का प्रलोभन देकर तुर्की ले गया. जहां उसने एक होटल में ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान उसने मेरा न्यूड वीडियो भी बना लिया. किस तरह मेरे साथ घटना हुई इसका पता मुझे नहीं चला. इधर प्राथमिकी दर्ज होने से करीब दस दिनों पूर्व मेरे व्हाट्सएप गलत मैसेज भेज ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था. तब जाकर मैंने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. इस मामले में कुढ़नी एसडीपीओ अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है. केश की आईओ अंजली कुमारी अनुसंधान कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन