वैशाली नहर में किशोर का शव उपलाता मिला

Updated:
विज्ञापन

पारू थाना क्षेत्र की भगवानपुर सेमरा पंचायत के दभवा बाजार के समीप वैशाली नहर में एक 10 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र की भगवानपुर सेमरा पंचायत के दभवा बाजार के समीप वैशाली नहर में एक 10 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह गांव के लोग नहर के किनारे गये तो देखा कि लाल रंग का टी-शर्ट एवं हाफ पैंट पहने किशोर का शव उपला रहा है. मुखिया लखिंद्र पटेल ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष अनुपम कुमारी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है़ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन