बंदरा में भीषण गर्मी की चपेट में आने से शिक्षक बेहोश

Updated:
विज्ञापन

भीषण गर्मी की चपेट में आने से बुधवार को एक शिक्षक बेहोश हो गये. महज संयोग था कि विद्यालय में आने के बाद शिक्षक बेहोश हुए.

विज्ञापन

बंदरा़ भीषण गर्मी की चपेट में आने से बुधवार को एक शिक्षक बेहोश हो गये. महज संयोग था कि विद्यालय में आने के बाद शिक्षक बेहोश हुए. बताया गया कि मध्य विद्यालय रत्नमनिया के शिक्षक विनय कुमार तीसरी कक्षा की किताब लाने के लिए बीआरसी गये थे. करीब 11 बजे किताब लेकर विद्यालय में पहुंचे और बाइक खड़ी कर क्लासरूम में पहुंचते-पहुंचते बेहोश होकर गिर गये. इससे अफरातफरी का माहौल हो गया. पानी का छींटा मारकर उन्हें होश में लाया गया. एचएम दीपक प्रसाद सिंह ने बताया कि शिक्षक को होश में लाने के बाद उन्हें डॉक्टर से इलाज कराया गया. पूरी तरह से ठीक हो जाने पर उन्हें घर पहुंचा दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन