छात्रा ने एलएस कॉलेज से विवि तक किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

छात्रा ने एलएस कॉलेज से विवि तक किया हंगामा

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

बीआरएबीयू परिसर से लेकर एलएस कॉलेज मैदान तक शनिवार काे एक छात्रा ने जमकर बवाल मचाया. उसने एलएस कॉलेज परिसर से आगे निकलने के बाद सड़क पर जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया. यहां से केंद्रीय पुस्तकालय में पहुंची और बीलिस की कक्षाओं में प्रवेश कर वहां छात्र-छात्राओं से बहस किया.वह बार-बार इंसाफ चाहिए चिल्ला रही थी. जानकारी मिलने पर जब उसके माता-पिता समझाने पहुंचे तो उसने माता-पिता को भी पहचानने से इन्कार कर दिया. यहां तक कि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और थाने में भी बवाल काटा. गाड़ी के आगे लेट गयी और पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ी रही. महिला पुलिस कर्मियों की मदद से किसी तरह उसे थाने लाया गया. यहां से उसे माता-पिता लेकर घर गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन