कैरम में सोनाली व जलज बने विजेता

Updated:
विज्ञापन

कैरम में सोनाली व जलज बने विजेता

विज्ञापन

राधा सिन्हा मेमोरियल कैरम प्रतियोगिता का आयोजन मुजफ्फरपुर. राधा सिन्हा मेमोरियल कैरम प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब जलज कुमार व महिलाओं में सोनाली कुमारी ने अपने नाम किया.चित्रांश खेल-सांस्कृतिक मंच, युगसृजन के संयुक्त तत्त्वावधान में चित्रगुप्त एसोसिएशन छाता चौक के सभागार में राधा सिन्हा मेमोरियल कैरम चैंपियनशिप में संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला. महिला वर्ग में सोनाली, प्रियनंदिनी, सबा परवीन ने अपने-अपने पूल से क्वालीफाई किया. तीनों महिला खिलाड़ियों के बीच लीग मैच हुआ जिसमें सोनाली ने अपने दोनों मैच जीतकर खिताब पर कब्ज़ा जमाया. प्रतियोगिता में महिला वर्ग में सबा परवीन उपविजेता रही. पुरुष वर्ग के सेमी फाइनल में जलज कुमार ने अरशद अली को, वरकत अली ने गोविन्द कुमार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में जलज कुमार ने बरकत अली को 18-12, 12-25, 21-17 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. विजेता खिलाड़ियों को बिहार राज्य शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव सिन्हा, डॉ अजय, राकेश सिन्हा ने मेडल व ट्रॉफी प्रदान किया. स्पर्धा में सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी तनवीर आलम को व किलकारी मुजफ्फरपुर की शगुन कुमारी को मेडल देकर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन