Muzaffarpur Newsप्लेटफॉर्म सात व आठ पर शेड निर्माण शुरू
Published by : Devesh Kumar Updated At : 03 May 2025 9:51 PM
प्लेटफॉर्म सात व आठ पर शेड निर्माण शुरू
नवंबर 2024 में प्लेटफॉर्म के जीर्णोद्धार के दौरान हटाये गये थे पुराने शेड
फरवरी से प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ था बिना शेड केवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या सात व आठ पर आखिरकार यात्रियों को बारिश और धूप से निजात मिलने वाली है. रेलवे ने शनिवार से इन प्लेटफॉर्मों पर शेड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है. यह कार्य प्लेटफॉर्म के पश्चिमी हिस्से से शुरू हुआ है और उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में पूरा हो जायेगा. शनिवार को दो स्पैन के बीच शेड लगाने का काम किया गया.गौरतलब है कि नवंबर में सीटीबी को जोड़ने वाले आरओबी के निर्माण के दौरान प्लेटफॉर्म सात-आठ का जीर्णोद्धार किया गया था और पुराने शेड हटा दिये गये थे. फरवरी से इन प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनों का परिचालन तो शुरू हो गया था, लेकिन शेड न होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा हो रही थी. यात्रियों की समस्या व शिकायत को देखते हुए रेलवे ने आखिरकार शेड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है. इस निर्माण कार्य के पूरा होने से सीतामढ़ी और बेतिया की ओर जाने वाले यात्रियों को आगामी बारिश के मौसम में भीगने और तेज धूप से परेशान होने से मुक्ति मिल जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Devesh Kumar
I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on nagar nigam political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










