देश भर के 60 सहायक प्राध्यापकों ने BRABU के ऑनलाइन अनुसंधान सत्र में लिया हिस्सा
बीआरएबीयू के शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में छह दिवसीय अनुसंधान पद्धति कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें 60 शिक्षकों ने हिस्सा लिया और शोध के नए आयामों को सीखा।
BRABU Research Methodology: मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से 17 से 22 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से संचालित छह दिवसीय अल्पकालिक कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया. इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 60 सहायक प्राध्यापकों ने भाग लिया.
आपके शहर में
BRABU Muzaffarpur: अनुसंधान के विभिन्न आयामों पर हुई चर्चा
छह दिनों तक चले 24 विषयगत सत्रों में जेएनयू, आईआईटी पटना, अन्ना विश्वविद्यालय, डीआरडीओ और बीआरएबीयू सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों ने अनुसंधान के मूलभूत सिद्धांतों, साहित्य समीक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, गुणात्मक अनुसंधान और नैतिक सरोकारों पर अपने विचार रखे.
समापन समारोह के मुख्य बिंदु
समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. अंजलि बाजपेयी उपस्थित रहीं, जबकि संचालन अंग्रेजी विभाग के तथागत बनर्जी ने किया. कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने समापन सत्र की अध्यक्षता की. केंद्र के निदेशक प्रो. संजय कुमार ने भी अपना संबोधन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए