छपरा में चाकूबाज महिला का शिकार हुआ रिक्शा चालक, शरीर पर पड़े आधा दर्जन चाकू के निशान

Updated:
विज्ञापन

चाकूबाज महिला ने बुधवार की रात एक रिक्शा चालक को छह चाकू मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. रिक्शाचालक द्वारा भाड़ा मांगने पर महिला ने उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

चाकूबाज महिला ने बुधवार की रात एक रिक्शा चालक को छह चाकू मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. रिक्शाचालक द्वारा भाड़ा मांगने पर महिला ने उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया. रिक्शा चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह घटना छपरा के नगर थाना क्षेत्र के अति व्यस्ततम सड़क पंकज सिनेमा रोड की है. बीती रात एक दबंग महिला हथुआ मार्केट से महमूद चौक के लिए रिक्शा पर बैठ गई. रिक्शा चालक ने महिला को महमूद चौक पहुंचाकर जब अपना भाड़ा मांगा. महिला रिक्शा चालक से भाड़ा को लेकर उलझ गई. दोनों के बीच काफी देर तक बकझक होती रही. इसी क्रम में महिला ने रिक्शा चालक को चाकू से वार करते हुए उसे जख्मी कर दिया.

महिला द्वारा की गई चाकूबाजी पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग चाकूबाज महिला के संबंध में जाने के लिए कई प्रकार के सवाल भी कर रहे हैं. सभी के एक ही सवाल है कि आखिर वह कौन सी महिला है, जो अपने साथ बड़ा सा चाकू लेकर घूम रही है. इतने दुःसाहस तरीके से घटना को अंजाम दे रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल करने में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. ताकि महिला की पहचान की जा सके और उसे गिरफ्तार किया जा सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन