राष्ट्रीय लोक मोर्चा आठ जून को करेगा महारैली

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा आठ जून को करेगा महारैली

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने देश में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है. पार्टी ने इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है. इस संबध में सोमवार को रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर महतो ने प्रेसवार्ता की. उन्होंने कहा कि आठ जून को जिले में एक महारैली आयोजित की जाएगी, जिसमें परिसीमन सुधार के मुद्दे पर जोर दिया जाएगा. रामेश्वर महतो ने जनसंख्या के आधार पर लोकसभा सीटों का निर्धारण करने की मांग की. प्रेस वार्ता में रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, जिला ध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से मौजूद थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन