एक हफ्ते पहले लगी एटीवीएम खराब, टिकट के लिए जूझे

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Apr 2024 8:23 PM

विज्ञापन

एक हफ्ते पहले लगी एटीवीएम खराब, टिकट के लिए जूझे

विज्ञापन

पूछताछ केंद्र पर लगी है वेंडिंग मशीन, डिस्प्ले हुआ खराब मुजफ्फरपुर. रेलवे जंक्शन के पूछताछ केंद्र के पास लगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम ) गुरुवार की सुबह खराब हो गयी. इसे एक सप्ताह पहले यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र के पास लगाया गया था. मशीन के खराब हो जाने पर यात्रियों को टिकट लेने में काफी परेशानी हुई. ऐसे में पूछताछ केंद्र के पास चक्कर काटते हुए टिकट लेने के लिए लोगों को यूटीएस काउंटर के पास जाना पड़ा. वेंडिंग मशीन की डिस्प्ले खराब होने की बात कही जा रही है. वहीं यूटीएस प्रभारी ने संबंधित कंपनी को इसकी सूचना दे दी है. शनिवार को पटना से टीम आयेगी. बता दें कि हाल में निर्माण के कारण रास्ता बंद होने की स्थिति में यूटीएस काउंटर से 6 में एक एटीवीएम को पूछताछ केंद्र के पास लगाया गया था. यहां टिकट के लिए यात्री अच्छी संख्या में पहुंच रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन