रेलवे का हाईटेक टर्मिनल तैयार, अब सफर होगा और आसान

Updated:
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन का कायाकल्प: नया कंबाइंड टर्मिनल भवन तैयार, स्काईवॉक भी खुला

मुजफ्फरपुर जंक्शन के पुनर्विकास का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. नया कंबाइंड टर्मिनल भवन और स्काईवॉक अब यात्रियों के लिए जल्द खुलेंगे, जिससे यात्रा सुगम होगी. जानिए पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के तहत माल गोदाम चौक स्थित रेलवे का नया कंबाइंड टर्मिनल भवन पूरी तरह तैयार हो गया है. रेलवे प्रशासन ने पुराने भवन से आरपीएफ पोस्ट, क्रू लॉबी, डीसीआई कार्यालय समेत कई महत्वपूर्ण विभागों को नए तीन मंजिला भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है. इससे जंक्शन के प्रशासनिक कार्यों को आधुनिक सुविधाओं के साथ संचालित किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Railway News: स्काईवॉक से जुड़ेगा नया फुट ओवर ब्रिज

रेलवे प्रशासन ने नए कंबाइंड टर्मिनल भवन से जुड़े अत्याधुनिक स्काईवॉक को भी चालू कर दिया है. यह स्काईवॉक सीधे सीटीबी भवन को नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) से जोड़ता है. फिलहाल इसका उपयोग केवल रेलवे अधिकारी और कर्मचारी कर रहे हैं, ताकि उनकी आवाजाही सुगम हो सके.

बैरिकेडिंग के बाद यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्काईवॉक पर आवश्यक बैरिकेडिंग और सुरक्षा संबंधी कार्य पूरा होते ही इसे आम यात्रियों के लिए भी खोल दिया जाएगा. इससे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलेगी और भीड़ प्रबंधन भी बेहतर होगा.

कई प्लेटफॉर्म से होगा सीधा संपर्क

नया कंबाइंड टर्मिनल भवन प्लेटफॉर्म संख्या 1, 6, 7 और 8 से सीधे जुड़ा हुआ है. रेलवे का मानना है कि पुनर्विकास योजना पूरी होने के बाद यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर आवागमन और सुगम रेल यात्रा का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: कलह ने छीनीं दो सांसें, पत्नी की मौत से टूटा पति, पहले खाया जहर, फिर फंदे से झूलकर दे दी अपनी कुर्बानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन