भाषाओं की जननी संस्कृत में ही भारतीय संस्कृति बसी
एलएस कॉलेज में संस्कृत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
लंगट सिंह महाविद्यालय के सभागार में संस्कृत दिवस पर समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के पूर्व कुलपति प्रो शशिनाथ झा रहे. उन्हाेंने कहा कि संस्कृत समस्त भारतीय भाषाओं की जननी है.इसी में भारतीय संस्कृति निहित है. भारतीय संस्कृति को जानने के लिए संस्कृत का अध्ययन अत्यंत आवश्यक है. चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास को जगाने तथा आत्मशक्ति बोध के लिए संस्कृत की महत्त्वपूर्ण भूमिका है. संस्कृत में ज्ञान-विज्ञान के अथाह भण्डार निहित हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए