तीन चरणों में मनाया जाएगा प्रेमचंद जयंती समारोह, बैठक कर लिया गया फैसला

Updated:
विज्ञापन

प्रेमचंद जयंती समारोह समिति की बैठक में साहित्यकार | Prabhat Khabar Network

मुजफ्फरपुर में इस बार प्रेमचंद जयंती का आयोजन तीन अलग-अलग चरणों में किया जाएगा. मोतीझील स्थित कार्यालय में हुई बैठक में साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विस्तृत कार्यक्रम तय किया गया.

विज्ञापन

Premchand Jayanti Muzaffarpur: प्रेमचंद जयंती समारोह समिति की ओर से इस बार तीन अलग-अलग चरणों में प्रेमचंद जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा. मोतीझील स्थित कार्यालय में आयोजित समिति की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन चरणों में आयोजित होंगे विभिन्न साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम

निर्णय के अनुसार प्रथम चरण में 31 जुलाई को 'वर्तमान समय में प्रेमचंद की प्रासंगिकता' विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित होगी. दूसरे चरण में 30 अगस्त को नई पीढ़ी में स्वस्थ संस्कृति और साहित्य का विकास करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. इसमें शिशु से लेकर उच्च स्तर तक के छात्र-छात्राओं के लिए अभिभाषण. निबंध. चित्रांकन. काव्यपाठ. गायन. क्विज और सामान्य ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिताएं होंगी. तीसरे चरण में 27 सितंबर को पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

राहुल सांकृत्यायन की मूर्ति तोड़े जाने की समिति ने की निंदा

बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पश्चिम बंगाल के रानीगंज में महापंडित राहुल सांकृत्यायन की मूर्ति तोड़े जाने की कड़े शब्दों में भर्त्सना की गई. समिति ने सरकार से उसी स्थान पर पुनः मूर्ति स्थापित करने की मांग की.

बैठक में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक प्रो. विजय कुमार जायसवाल. डॉ. कुमार विरल. डॉ. पंकज कर्ण. वीरेंद्र कुमार. डॉ. मनोज कुमार. बैजू कुमार. श्रवण कुमार. अमरनाथ आजाद. सविता राज. आशुतोष कुमार. अरविंद कुमार. अभिनव विकास और अर्जुन कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: रोटरी क्लब ऑफ लिच्छवी की नई कार्यकारिणी गठित, आलोक सिंह और रूपेश कुमार ने संभाला पद



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन