जिले के टॉप- 20 अपराधियों की सूची में शामिल शूटर को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

जिला पुलिस की विशेष टीम ने पश्चिमी व सरैया अनुमंडल में सक्रिय एक शूटर को दबोचा है.

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिला पुलिस की विशेष टीम ने पश्चिमी व सरैया अनुमंडल में सक्रिय एक शूटर को दबोचा है. पकड़ा गया शातिर जिले के टॉप- 20 अपराधियों की सूची में शामिल है. वह साहेबगंज के वांटेड अपराधी छोटू राणा गिरोह से भी जुड़ा हुआ है. बीते दिनों साहेबगंज में हुए एक हत्याकांड में पकड़ाये शूटर का नाम सामने आया था. फिलहाल, जिला पुलिस की विशेष टीम उससे पूछताछ कर रही है. उनकी निशानदेही पर हथियार बरामदगी को लेकर डीआइयू की टीम छापेमारी कर रही है. सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि एक बड़े अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य शातिरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. पकड़ाया बदमाश छोटू राणा गिरोह से भी जुड़ा हुआ है. वह एक शार्प शूटर है. उससे जुड़े गिरोह के अन्य शातिरों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन