एटीएम काट कर 2.70 लाख कैश चोरी में पांच राज्यों के गिरोह पर पुलिस को शक

Updated:
विज्ञापन

-सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों का जुटा रही सुराग

विज्ञापन

-पड़ोसी जिलों में हुई वारदात की सीसीटीवी फुटेज से कर रही मिलान

मुजफ्फरपुर.

सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज मोड़ स्थित आइडीबीआइ बैंक के एटीएम को गैस कटर से काट कर 2.70 लाख रुपये कैश चोरी करने में पुलिस को पांच राज्यों के गैंग पर शक है. पुलिस का कहना है कि हरियाणा के मेवात गैंग के अलावा, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, दिल्ली और बिहार के दो गैंग इसी तरह से एटीएम को टारगेट करते हैं. सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी हुई है. जिले में हुई पुरानी वारदात के पैटर्न पर ही इस केस का इंवेस्टिगेशन जा रहा है. यह गैग कंटेनर लेकर चलता है. उसके अंदर कार छिपाकर रखता है. रात के अंधेरे में किसी जगह पर कंटेनर को खड़ा कर देता है. फिर, उससे कार को निकाल कर 30 से 40 किलोमीटर के रेडियस में ये शातिर एटीएम को गैस कटर से काट कर कैश चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं. फिर, भागकर कंटेनर के अंदर कार को घुसा देते हैं. इससे आगे पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाता है. एटीएम काट कर हाल में कैश चोरी की जिन- जिन जिलों में वारदात हुई हैं. वहां के पुलिस से संपर्क साधी जा रही है. सीसीटीवी फुटेज का मिलान कराया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन