जल संसाधन विभाग में ठेकेदारी लेने व आपूर्ति करने के लिए कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
जल संसाधन विभाग में ठेकेदारी लेने व आपूर्ति करने के लिए कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
– विभाग की तरफ से जारी किया गया दिशा-निर्देश-27 जून से विभाग ने खोल दिया है रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल मुजफ्फरपुर. जल संसाधन विभाग में काम करने वाली एजेंसी, संवेदक व आपूर्तिकर्ता को अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके लिए पहली बार सरकार की तरफ से पोर्टल ओपन किया गया है. बरसात व बाढ़ से ठीक पूर्व विभाग की तरफ से पोर्टल ओपन करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया है. सात जुलाई तक ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मोड में भी रजिस्ट्रेशन होगा. इसके बाद आठ जुलाई से ऑफलाइन मोड के रजिस्ट्रेशन को पूरी तरह से विभाग बंद कर देगा. अभियंता प्रमुख मिथिलेश कुमार दिनकर ने बताया कि पहली बार इसकी शुरुआत हुई है. इसलिए सात जुलाई तक ऑफलाइन मोड में भी रजिस्ट्रेशन करने का फैसला लिया गया है. इससे संबंधित एक दिशा-निर्देश सभी जिलों को भेजा है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एक तय शुल्क भी जमा करने पड़ेंगे. अभियंता प्रमुख ने कहा कि वैसे संवेदक व आपूर्तिकर्ता जो पहले से जल संसाधन विभाग में निबंधित हैं. वे हर हाल में 31 अगस्त तक ऑनलाइन प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे. इसके लिए एक्स्ट्रा कोई शुल्क नहीं लगेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए