प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

बंदरा़ सामान्य प्रेक्षक बीपी चौहान ने शुक्रवार को प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दिव्यांग एवं असहाय बुजुर्ग मतदाताओं के लिए रैम्प, पेयजल समेत अन्य सुविधाओं के बारे में बीडीओ से जानकारी ली.

विज्ञापन

बंदरा़ सामान्य प्रेक्षक बीपी चौहान ने शुक्रवार को प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दिव्यांग एवं असहाय बुजुर्ग मतदाताओं के लिए रैम्प, पेयजल समेत अन्य सुविधाओं के बारे में बीडीओ से जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान मुन्नी बैंगरी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 295, गोविंदपुर छपरा के 271 एवं बरियारपुर में बूथ संख्या 264 पर रैम्प, विद्युत व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं आसपास के लोगों से भी मतदान केंद्र की स्थिति का जायजा लिया. सामान्य प्रेक्षक के साथ बीडीओ आमना वसी, पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव, हत्था थानाध्यक्ष शशिरंजन, निर्वाचन कोषांग के शाहिद रेजा भी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन