मुजफ्फरपुर : हॉस्टल की खिड़की से गायब हुआ तेलंगाना का छात्र देवांशु, रामदगी के लिए पुलिस टीम गठित

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के एक निजी स्कूल के हॉस्टल से कक्षा 4 का छात्र देवांशु ठाकुर अचानक लापता हो गया. छात्र के हॉस्टल की खिड़की खोलकर भागने की आशंका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और छात्र की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Student Missing Case: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगणेशदत्त नगर स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाला कक्षा 4 का छात्र देवांशु ठाकुर शुक्रवार दोपहर अचानक गायब हो गया. घटना के बाद स्कूल प्रशासन से लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bihar Police Investigation: खिड़की खोलकर भागा छात्र देवांशु

स्कूल के प्रबंध निदेशक ब्रजेश कुमार ने सदर थाना पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जब स्कूल में छुट्टी हुई, तो देवांशु चालाकी से हॉस्टल के कमरे की खिड़की खोलकर बाहर निकल गया. काफी देर तक जब वह नहीं दिखा, तो हॉस्टल कर्मियों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

School Hostel Incident: सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारी राकेश कुमार को इस केस का जांच अधिकारी (IO) बनाया गया है. पुलिस छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.

Muzaffarpur News: तेलंगाना का रहने वाला है परिवार

जानकारी के अनुसार, गायब छात्र देवांशु ठाकुर के पिता का नाम चंदन ठाकुर और माता का नाम अनुराधा देवी ठाकुर है. छात्र का अस्थायी पता लक्ष्मीनगर, पताही (सदर थाना, मुजफ्फरपुर) है. वहीं उसका स्थायी पता सुभाष नगर, कुतुबुल्लापुर, जिदीमेटला, जिला के.वी. रंगारेड्डी (तेलंगाना) है.

तलाश में जुटी पुलिस टीम

सदर थाना पुलिस छात्र के परिजनों के संपर्क में है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर छात्र की तलाश तेजी से की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन