मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह सनसनी गाइड बांध के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की नजर सोमवार सुबह शव पर पड़ी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Muzaffarpur unidentified body found: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित सोनियापुर संगम घाट के पास सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गाइड बांध के नीचे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला. सुबह टहलने और फूल तोड़ने निकले स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई.
आपके शहर में
Muzaffarpur News: सुबह टहलने निकले लोगों की पड़ी नजर
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. स्थानीय वार्ड नंबर-3 की वार्ड सदस्य प्रमिला देवी ने बताया कि वह सुबह फूल तोड़ने निकली थीं. बाद में एक व्यक्ति ने गाइड बांध के नीचे शव पड़े होने की जानकारी दी. कपड़े से चेहरा ढका होने के कारण पहले लोगों को शव पुरुष का लगा, लेकिन चेहरा देखने पर महिला होने की पुष्टि हुई.
रात के अंधेरे में शव फेंके जाने की आशंका
महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों का अनुमान है कि शव को संभवतः रात के अंधेरे में यहां लाकर फेंका गया होगा. वहीं, डायल 112 पुलिस के अनुसार शव करीब एक-दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे हत्या या अन्य साजिश की आशंका जताई जा रही है.
Bihar crime News: पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. अब सवाल यह है कि महिला कौन है, उसकी मौत कैसे हुई और शव को गाइड बांध के नीचे किसने ठिकाने लगाया. इन सवालों का जवाब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा. फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में महिला की पहचान और घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए