मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: पिस्टल भिड़ाकर चांदनी चौक ओवरब्रिज पर मुंशी से 3.18 लाख की लूट
ओवरब्रिज पर मुंशी से 3.18 लाख की लूट
मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया है. चांदनी चौक ओवरब्रिज पर हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक आलू-प्याज व्यवसायी के मुंशी से 3.18 लाख रुपये लूट लिए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
Cash Loot in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव चांदनी चौक ओवरब्रिज पर आलू व्यवसायी के मुंशी से 3.18 लाख की लूट, पिस्टल भिड़ाकर वारदात को दिया अंजाम मुजफ्फरपुर . जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक ओवरब्रिज के ढलान पर बेखौफ अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. गुरुवार की रात तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए छः हथियारबंद बदमाशों ने आलू-प्याज व्यवसायी के मुंशी से पिस्टल के बल पर 3 लाख 18 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन कुमार रंजन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. पुलिस अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.
आपके शहर में
Muzaffarpur Armed Robbery: बाजार समिति से तगादा कर लौट रहा था मुंशी
पीड़ित मुंशी की पहचान देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी निवासी सूर्यकांत सिंह के रूप में हुई है. पीड़ित ने बताया कि वह बाजार समिति स्थित आलू और प्याज के गोदाम में मुंशी का काम करता है. गुरुवार की रात करीब 8:20 बजे वह बाजार समिति से दुकान का तगादा (3 लाख 18 हजार रुपये) वसूलकर अपनी बाइक से डेरा लौट रहा था. उसके साथ एक अन्य साथी भी दूसरी बाइक पर आगे-आगे चल रहा था.

Muzaffarpur Crime News: ओवरब्रिज से उतरते ही अपराधियों ने घेरा
सूर्यकांत ने बताया कि जैसे ही वह चांदनी चौक ओवरब्रिज की ढलान से नीचे उतरा और टर्न लेने वाला था, तभी तीन बाइकों पर सवार होकर आए छः बदमाशों ने उसे आगे-पीछे से घेर लिया. आगे खड़ी हंटर बाइक पर दो बदमाश सवार थे. बदमाशों ने तुरंत उस पर पिस्टल तान दी. दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने आगे और पीछे से पिस्टल सटा दी और रुपये से भरा बैग छीन लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी भगवानपुर और बैरिया की तरफ तेजी से फरार हो गए.

Brahmpura Police Station: दहशत में था मुंशी, पुलिस कर रही मामले का सत्यापन
पीड़ित मुंशी ने बताया कि पिस्टल सटाए जाने के बाद वह अत्यधिक डर और सदमे (शॉक) में आ गया था, जिसके कारण वह तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दे सका. बाद में उसने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया. मामले की जानकारी मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष विपिन कुमार रंजन पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का निरीक्षण किया. थानेदार ने बताया कि मुंशी से 3 लाख 18 हजार रुपये छीने जाने की सूचना मिली है. पुलिस पूरी घटना का सत्यापन कर रही है. आसपास के इलाकों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके. जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए