मुजफ्फरपुर फकुली में स्वागत द्वार से दिखेगी बाबा गरीबनाथ धाम की झलक, कॉरिडोर निर्माण की तैयारी तेज
फकुली में स्वागत द्वार से दिखेगी बाबा गरीबनाथ धाम की झलक
राज्य सरकार बाबा गरीबनाथ धाम के कायाकल्प और कॉरिडोर निर्माण की तैयारी तेज कर रही है. फकुली में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर एक भव्य स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण होगा.
Baba Garibnath Dham Corrido: मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार के प्रसिद्ध देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीबनाथ धाम के कायाकल्प और कॉरिडोर निर्माण को लेकर राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने जिलाधिकारी व एनएचएआइ के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ जिले के प्रवेश प्वाइंट फकुली में बनने वाले स्वागत द्वार के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया.
आपके शहर में
Welcome Gate Muzaffarpur: फकुली में बनेगा भव्य स्वागत द्वार
बाबा गरीबनाथ धाम कॉरिडोर योजना के तहत फकुली में एक भव्य और आकर्षक स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा. यह स्वागत द्वार जिले में प्रवेश करने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं का मुख्य आकर्षण केंद्र होगा. इसके साथ ही पूरे कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं.

Kashi Vishwanath Style: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विकास
पर्यटन विभाग द्वारा बाबा गरीबनाथ धाम कॉरिडोर का निर्माण वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर कराया जा रहा है. पर्यटन विभाग ने प्रथम चरण के कार्यों के लिए 6.19 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है, जिसकी पहली किश्त जारी भी हो चुकी है. मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के अलावा प्रसिद्ध साहू पोखर का जीर्णोद्धार किया जाएगा.
kedar Prasad Gupta:श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
मंत्री ने परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने का सख्त निर्देश दिया है. फकुली स्वागत द्वार के अतिरिक्त छाता बाजार और साहू चौक पर भी थीम आधारित भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे. श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए