ePaper

मुजफ्फरपुर नगर निगम में बिना आईडी और वर्दी ड्यूटी कर रहे कर्मी, महापौर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Updated at : 27 Feb 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Bihar News: मुजफ्फरपुर नगर निगम में आउटसोर्स कर्मियों की मनमानी जारी है. बिना आईडी कार्ड और वर्दी के ड्यूटी करने पर नगर आयुक्त के सख्त आदेश के बावजूद एजेंसियां नियमों का पालन नहीं कर रही हैं. अब महापौर निर्मला साहू ने सख्ती दिखाते हुए एजेंसियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर नगर निगम में शहरी क्षेत्र की साफ-सफाई, जलापूर्ति और अन्य सेवाओं के लिए तैनात आउटसोर्सिंग कर्मी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. बिना आईडी कार्ड और ड्रेस के कर्मी धड़ल्ले से ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन एजेंसी पर नगर आयुक्त की सख्ती का कोई असर नहीं दिख रहा है.

इस लापरवाही को लेकर अब महापौर निर्मला साहू ने सख्त रुख अपनाने का फैसला लिया है. उन्होंने आउटसोर्सिंग एजेंसियों को एग्रीमेंट के नियमों का पालन न करने पर हटाने की चेतावनी दी है. इस मुद्दे पर सशक्त स्थायी समिति और निगम बोर्ड की बैठक में चर्चा होगी.

नगर आयुक्त का आदेश हुआ नजरअंदाज

पिछले महीने नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने सभी एजेंसियों को सख्त आदेश जारी किया था कि अगर कोई कर्मी बिना आईडी कार्ड और वर्दी के ड्यूटी पर आता है, तो उसे अनुपस्थित मानते हुए कार्रवाई की जाएगी. मानव बल उपलब्ध कराने वाली एजेंसियों को एग्रीमेंट के अनुसार नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया था.

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया था कि अगर कोई कर्मी आईडी कार्ड, वर्दी और सुरक्षा उपकरण के बिना ड्यूटी पर आता है, तो उसे ड्यूटी से हटा दिया जाए. लेकिन, नगर निगम में यह निर्देश कागजों तक ही सीमित रह गया और इसका पालन नहीं हो रहा है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: कभी देश की आवाज रही कांग्रेस, आज अपने नेताओं को सहेज नहीं पा रही, क्या है वजह?

अब होगी सख्त कार्रवाई

महापौर निर्मला साहू ने संकेत दिया है कि अगर एजेंसियां अनुशासनहीनता को जारी रखती हैं, तो उन पर सीधी कार्रवाई होगी. जल्द ही इस मुद्दे पर सशक्त स्थायी समिति और निगम बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जाएगा. नगर निगम प्रशासन अब आउटसोर्सिंग एजेंसियों पर सख्त कदम उठाने की तैयारी में है ताकि नियमों का सख्ती से पालन हो.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन