मोबाइल छिनतई गिरोह का बड़ा खुलासा: बेला पुलिस ने शातिर गौतम को दबोचा, लूटा गया मोबाइल बरामद

Author Chandan|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में मोबाइल छिनतई गिरोह का बड़ा खुलासा: बेला पुलिस ने शातिर गौतम को दबोचा, लूटा गया मोबाइल बरामद

मुजफ्फरपुर के बेला थाना पुलिस ने मोबाइल छिनतई करने वाले शातिर अपराधी गौतम कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

Mobile Snatching Gang Arrested: मुजफ्फरपुर शहर में राह चलती महिलाओं और आम राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले शातिर गिरोह के खिलाफ बेला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल छिनतई गिरोह के एक शातिर अपराधी को दबोच लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेदौलिया मुसहरी के रहने वाले गौतम कुमार के रूप में की गई है. पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है.

सनशाइन स्कूल के पास महिला से हुई थी छिनतई

जानकारी के अनुसार, बेला के महर्षिनगर अपोजिट सनशाइन स्कूल की रहने वाली रिमझिम रानी के साथ यह वारदात हुई थी. घटना 30 मई 2026 की शाम करीब 9:00 बजे की है, जब वे अनंत नारायणपुर स्थित सनशाइन स्कूल के पास से गुजर रही थीं. इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार अपराधी तेजी से आया और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया. पीड़िता ने तुरंत इस मामले की लिखित शिकायत बेला थाना में दर्ज कराई और अपने सिम कार्ड को ब्लॉक करने के साथ-साथ कार्रवाई की गुहार लगाई.

बेला थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एक्शन में आई पुलिस

महिला की शिकायत पर बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस तफ्तीश में जुट गई. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी शुरू की. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बेदौलिया मुसहरी इलाके से शातिर गौतम कुमार को धर दबोचा. पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर लिया गया है.

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज

बेला थानेदार परितेश कुमार गिरी का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी गौतम कुमार इलाके में सक्रिय मोबाइल छिनतई गिरोह का एक मुख्य सदस्य है. वह सुनसान सड़कों पर अकेले आने-जाने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं को अपना निशाना बनाता था. पुलिस फिलहाल इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके द्वारा छीने गए मोबाइलों को खरीदने वाले संदिग्धों का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन