मखाना कारोबार का झांसा देकर फार्मा कर्मी से 1.60 लाख की लूट, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मामले का खुलासा करतीं नगर डीएसपी-2

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दोस्ती का फायदा उठाकर हुई 1.60 लाख की लूट. मुजफ्फरपुर पुलिस ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है, जिसने कारोबारी डील का बहाना बनाया था. पढ़ें पूरी कहानी.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: उत्तराखंड से मखाना कारोबार के सिलसिले में मुजफ्फरपुर आये फार्मा कंपनी के कर्मचारी से 1.60 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य साजिशकर्ता राहुल कुमार को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में राहुल ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और कथित साजिश के बारे में जानकारी दी. मामले की जानकारी नगर डीएसपी-2 विनीता सिंहा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी.

विज्ञापन

दोस्ती की आड़ में रची गयी लूट की साजिश

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित सक्षम बिहार कॉलोनी निवासी सत्य प्रकाश मिश्रा साईनो केम फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं. कंपनी के काम के सिलसिले में उनकी मुलाकात रामदयालु नगर निवासी राहुल कुमार से हुई थी.

पुलिस के अनुसार, राहुल ने सत्य प्रकाश को अपने साथ मखाना का कारोबार शुरू करने का प्रस्ताव दिया. इसी सिलसिले में सत्य प्रकाश अपने साथी शुभम कौशिक के साथ मुजफ्फरपुर पहुंचे. आरोप है कि राहुल ने इसी कारोबारी बातचीत का फायदा उठाकर लूट की साजिश रची.

ATM से निकलवाये 1.10 लाख रुपये

मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद राहुल दोनों को भगवानपुर पुल स्थित मारवाड़ी ढाबा ले गया. इसके बाद वह सत्य प्रकाश को रेवा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM पर ले गया, जहां सत्य प्रकाश ने 1.10 लाख रुपये नकद निकाले.

पीड़ित के पास पहले से 50 हजार रुपये भी थे. इस तरह उसके पास कुल 1.60 लाख रुपये नकद हो गये. पुलिस के अनुसार, इसके बाद राहुल ने दोनों को शॉर्टकट रास्ते से एलपी शाही कॉलेज की ओर चलने के लिए कहा.

कॉलेज के पास चाकू दिखाकर लूट

पुलिस के मुताबिक, एलपी शाही कॉलेज के पास पहले से तीन युवक मौजूद थे. आरोप है कि राहुल ने उन तीनों के साथ मिलकर सत्य प्रकाश को घेर लिया और चाकू दिखाकर 1.60 लाख रुपये लूट लिये. इसके बाद सभी मौके से फरार हो गये.

घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने राहुल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की है.

तीन अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर में जेल से छूटने के बाद गिरोह बनाया, दो महीने में 60 चोरी का खुलासा; पांच गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन