मुजफ्फरपुर में पति गया जेल तो दूसरी शादी करने पहुंची पत्नी, सास ने जमकर पीटा

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में एक पति के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी करने की जिद्द करने लगी. जिसके बाद महिला की सास ने उसे जमकर पीटा.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में पति के रेप केस में जेल जाने के बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से निकल गयी. अब वह अपने प्रेमी से शादी करने की जिद्द कर रही है. एसएसपी कार्यालय के सामने इसी बात पर सोमवार की दोपहर में महिला का अपने सास के साथ विवाद हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला की जमकर पिटाई

विवाद बढ़ने पर सास ने महिला की जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद उसके नाक से खून निकलने लगा. इसके बाद लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित हो गये. इस दौरान करीब एक घंटा तक मौके पर हाइ वोल्टेज ड्रामा चला. विवाद बढ़ता देख एसएसपी कार्यालय के गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर हंगामे को शांत कराया.

लिखित शिकायत नहीं दी गई

हालांकि, देर शाम तक किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है. इधर, महिला ने पुलिस को बताया कि वह बड़ी कर्बला की रहने वाली है. दो साल पहले उसकी शादी लकड़ीढ़ाही के एक युवक से जबरन करा दी गयी थी.

पति ने एक दूसरी महिला से शादी भी कर ली

महिला ने बताया की उसको झूठ बोला गया था कि लड़का सीधा-साधा है. लेकिन, शादी के बाद वह एक बच्ची से रेप के केस में महिला थाने से गिरफ्तार होकर जेल चला गया. इससे पहले उसके पति ने एक दूसरी महिला से शादी भी कर ली थी.

Also Read: लालू यादव की बेटी ने ट्विटर पर किया भावनात्मक पोस्ट, शेयर की अस्पताल से अपने पिता की तस्वीर
सास प्रताड़ित करती है 

महिला ने बताया की सास उसे प्रताड़ित करती थी जिस कारण से वह घर से बाहर निकल गयी. अब वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है. एसएसपी कार्यालय के पास उसकी सास ने समझौता करने के लिए बुलाया और मारपीट कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन