फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान हादसा, दो महिला सिपाहियों को लगी गोली, SKMCH में चल रहा इलाज

Updated at : 08 Jan 2025 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Firing Practice Accident

Muzaffarpur Firing Practice Accident (घायल महिला सिपाही)

Muzaffarpur Firing Practice Accident: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां स्थित CRPF कैंप में बुधवार को फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान एक हादसा हो गया.

विज्ञापन

Muzaffarpur Firing Practice Accident: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां स्थित CRPF कैंप में बुधवार को फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान एक हादसा हो गया. इस दौरान बिहार पुलिस की दो महिला सिपाही गोली लगने से घायल हो गईं. आनन-फानन में दोनों को एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया.

घटना ऐसे हुई

चार दिवसीय फायरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गोपालगंज जिला बल पुलिस के जवान झपहां कैंप में प्रैक्टिस कर रहे थे. फायरिंग के दौरान एक हवलदार से मिस फायर हो गया, जिससे दो महिला सिपाही घायल हो गईं. उनकी पहचान ज्योति कुमारी और सविता कुमारी के रूप में हुई है। दोनों के दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी है.

एसडीपीओ ने दी जानकारी

घटनास्थल पर मौजूद मुजफ्फरपुर नगर अनुमंडल दो की एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि इस घटना की सूचना गोपालगंज पुलिस को दे दी गई है. घायल सिपाहियों को तत्काल इलाज के लिए SKMCH ले जाया गया, जहां उनका ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई। दोनों को सर्जरी वार्ड के आईसीयू में रखा गया है.

ये भी पढ़े: एक करोड़ की विदेशी सिगरेट के साथ कंटेनर जब्त, मुजफ्फरपुर में DRI का बड़ा ऐक्शन

डॉक्टरों का बयान

SKMCH के डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और दोनों महिला सिपाही खतरे से बाहर हैं. हालांकि, उन्हें कुछ दिनों तक सघन देखरेख में रखा जाएगा. SKMCH में भर्ती घायल सिपाही ज्योति कुमारी ने कहा, हम लगभग 10 सिपाहियों के साथ खड़े थे. वहीं पर फायरिंग प्रैक्टिस चल रही थी. अचानक एक झटका महसूस हुआ। जब देखा तो जांघ से खून निकल रहा था। इसके बाद मैं बेहोश हो गई.

बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन