मुजफ्फरपुर में 5 मामलों में शामिल शातिर साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता
साइबर फ्रॉड गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर की रेल साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल एक कुख्यात साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी पूर्व में पांच गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है. यह गिरफ्तारी राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की मदद से हुई.
Railway Police: मुजफ्फरपुर की रेल साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल एक कुख्यात साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है . गिरफ्तार आरोपी पूर्व से ही पांच गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है .
आपके शहर में
Cyber Fraud Arrest: शेरपुर का रहने वाला है शातिर आरोपी
शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में साइबर पुलिस ने मामले का खुलासा किया . गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के शेरपुर (वार्ड संख्या-2) निवासी सूरज कुमार उर्फ मोनू उर्फ सोनू के रूप में की गई है .
Crime News: 14 हजार से अधिक की हुई थी ऑनलाइन ठगी
यह पूरा मामला साइबर थाना रेल मुजफ्फरपुर से जुड़ा है . सिकंदरपुर कुंडल निवासी पीड़ित राजीव कुमार रंजन की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था . जांच के दौरान राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिए मनी ट्रेल का पता चला, जिसमें पीड़ित के खाते से 14,500 रुपये का अवैध लेनदेन पाया गया .
Railway Cyber Police: तकनीकी जांच और पोर्टल की मदद से गिरफ्तारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5,076.10 रुपये की राशि को होल्ड करवा दिया है, जिसे पीड़ित के खाते में वापस कराने की प्रक्रिया जारी है . तकनीकी विश्लेषण और पोर्टल की मदद से चोरी के मोबाइल में इस्तेमाल हो रहे नंबर को ट्रैक कर आरोपी को दबोच लिया गया .
आरोपी का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सूरज का पहले से ही नगर, काजी मोहम्मदपुर, करजा और रेलवे पुलिस थानों में कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं . यह सफल छापेमारी साइबर थानाध्यक्ष सह वरीय पुलिस उपाधीक्षक निधि कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए