कुढ़नी उपचुनाव : मुकेश सहनी बोले, वीआईपी का किसी पार्टी से नहीं जनता से गठबंधन

Updated at : 28 Nov 2022 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
कुढ़नी उपचुनाव : मुकेश सहनी बोले, वीआईपी का किसी पार्टी से नहीं जनता से गठबंधन

वीआईपी प्रमुख सहनी ने सोमवार को कुढ़नी के कई इलाकों में रोड शो किया और जनसंपर्क कर लोगों से वीआईपी के प्रत्याशी नीलाभ कुमार को विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि वीआईपी की असली ताकत जनता है और जनता हमारी पार्टी के साथ है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के प्रचार अभियान में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता और कार्यकर्ता जोर शोर से जुटे हैं. इसी क्रम में वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी प्रतिदिन रोड शो और जनसंपर्क में जुटे हुए हैं. उन्होंने सोमवार को भी कुढ़नी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कहा कि उपचुनाव में उतरी पार्टियों ने कई अन्य पार्टियों से गठबंधन किया है और अपने प्रत्याशी उतारे हैं, लेकिन वीआईपी का यहां की जनता से गठबंधन है.

वीआईपी की असली ताकत जनता है : सहनी 

वीआईपी प्रमुख सहनी सोमवार को सकरी नहर चौक, लदौरा चौक, सुमेरा, खरौना, दुबियाही, छाजन गोला चौक सहित कई इलाकों में रोड शो किया और जनसंपर्क कर लोगों से वीआईपी के प्रत्याशी नीलाभ कुमार को विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि वीआईपी की असली ताकत जनता है और जनता हमारी पार्टी के साथ है. उन्होंने बिना किसी पार्टी के नाम लिए हुए कहा कि आज सरकारी पार्टियां और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी धन और बल के बल पर वीआईपी को परास्त करने के लिए एड़ी-चोटी का प्रयास कर रही है, यह वीआईपी की जनता की ताकत को दिखाता है.

वीआईपी के पास न सरकारी तंत्र है और न पैसा : सहनी 

मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी के पास न तो सरकारी तंत्र है और न पैसा है, जनता के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरी है और जनता की वीआईपी प्रत्याशी को विजयी बनाकर विधानसभा तक पहुंचाएगी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक है. उन्होंने मछली-भात साथ-साथ नारे की चर्चा करते हुए कहा कि कुढ़नी में भूमिहार और निषाद एक हैं, इस कारण सर्वसमाज का साथ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा मजबूती के साथ वीआईपी के साथ आ रहे हैं.

सत्ता में रहने वाली पार्टियों को बताना चाहिए कितना विकास हुआ  

वीआईपी अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य की सत्ता में बैठी पार्टियों पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये पार्टियां लोगों को बरगला कर ही वोट पाती रही हैं, लेकिन क्षेत्र का विकास कहां हुआ. आज ऐसी पार्टियों को यह बताना चाहिए उन्होंने सत्ता में रहकर क्षेत्र और जनता का कितना विकास किया.

Also Read: मुकेश सहनी ने कुढ़नी में किया रोड शो, कहा- वीआईपी से किसी का कोई मुकाबला नहीं
मतदाता सोच समझकर अपने प्रत्याशी का चुनाव करें : देव ज्योति

इधर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह चुनाव भले उपचुनाव हो, लेकिन इसके परिणाम की गूंज राज्य की राजधानी पटना तक ही नहीं देश की राजधानी दिल्ली तक सुनाई देगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सोच समझकर अपने प्रत्याशी का चुनाव करें. काम करने वाले प्रत्याशी को ही जनप्रतिनिधि चुनें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन