सिलौत स्टेशन की गुमटी 92-सी के पास बने बाइपास

Updated:
विज्ञापन

जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी निषाद ने पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी निषाद ने सिलौत रेलवे स्टेशन के गुमटी 92-सी के पास अंडरपास बनाने के बाद कार्य शुरू करने को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है. कहा है कि पहले गुमटी के पास अंडरपास बनाया जाए, इसके बाद ही कार्य शुरू हो. दरअसल, सिलौत रेलवे स्टेशन सोनपुर डिविजन के पास गुमटी नंबर 92-सी के रास्ते के पास रेलवे का काम शुरू हो रहा है. जिससे गुमटी वाला रास्ता बंद हो जाएगा. इसकी वजह से आसपास के क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को समस्या होने लगेगी. सिलौत व आसपास के गांव का संपर्क मनियारी से टूट जाएगा. मनियारी हाई स्कूल व मनियारी सब्जी मंडी जाने का रास्ता बंद हो जाएगा. ग्रामीणों ने जलशक्ति मंत्री को पत्र लिख कर समस्या का निदान कराने का आग्रह किया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन