मिनी गन फैक्टरी का खुलासा, पिस्टल व कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

मिनी गन फैक्टरी का खुलासा, पिस्टल व कारतूस बरामद

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : तुर्की ओपी क्षेत्र स्थित खरौनाडीह गांव में विपिन चौधरी के यहां मिनी गन और कारतूस की फैक्टरी का खुलासा हुआ है़ एसएसपी जयंत कांत के नेतृत्व में हुई छापेमारी में पुलिस टीम ने शुक्रवार को दो दर्जन से अधिक हथियार (छह पिस्टल, तीन रिवॉल्वर, एक कट्टा, एक अर्धनिर्मित राइफल), 100 से अधिक तैयार कारतूस, पांच हजार अर्धनिर्मित कारतूस, पांच हजार पिलेट और अन्य विस्फोटक पदार्थ के साथ-साथ हथियार बनाने की अन्य सामग्री बरामद की गयी है. मौके से फैक्टरी संचालक विपिन चौधरी और उसके छोटे भाई रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उसकी निशानदेही पर देर रात तक अत्याधुनिक हथियार की बरामदगी के लिए सुमेरा, डुमरी, पताही, भगवानपुर इलाके में छापेमारी की गयी. पुलिस ने विपिन चौधरी के घर को सील कर दिया है. पुलिस सूत्रों की मानें, तो गिरफ्तार तस्कर गुप्त ठिकाने पर एक लेथ मशीन रखे हुआ है. वहां वह हथियार की रिपेयरिंग का काम करता है. साथ ही बाहर के खोखा मंगा उसमें बारूद व अन्य पदार्थ भर कर कारतूस तैयार करने का काम करता है. तीन साल पहले वह करीब एक हजार तैयार कारतूस के साथ गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुका है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन