Muzaffarpur News: बूढ़ी गंडक नदी और फरदो नहर के कायाकल्प के लिए बनेगा मास्टर प्लान, केंद्रीय टीम तैयार करेगी रूपरेखा

Published by :Paritosh Shahi
Published at :03 May 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News: बूढ़ी गंडक नदी और फरदो नहर के कायाकल्प के लिए बनेगा मास्टर प्लान, केंद्रीय टीम तैयार करेगी रूपरेखा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने शहर में गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने बताया कि इसके समाधान के लिए नदी और नहर के जल का उचित उपयोग और वर्षा जल संचयन की योजनाओं पर विचार किया जा रहा है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News, देवेश कुमार: मुजफ्फरपुर से सटे बूढ़ी गंडक नदी को प्रदूषण मुक्त और सुंदर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की तरफ से पहल शुरू हुई है. राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (एनआईयूए) नई दिल्ली की विशेषज्ञ टीम दो दिनों से शहर में कैंप कर इसकी रूपरेखा तैयार करने में जुटी है. अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (यूआरएमपी) के तहत व्यापक पुनरुद्धार की योजना तैयार की जा रही है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना में नदी के घाटों का विकास, उनकी सफाई, किनारों पर वृक्षारोपण, नालों से सीधे नदी में गिरने वाले प्रदूषित पानी को रोकना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना शामिल है.

समाधान का दिया आश्वासन

एनआईयूए की टीम का नेतृत्व इस्लीन कौर कर रही हैं. उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ सिकंदरपुर झील, बूढ़ी गंडक नदी और फरदो नाले का गहन निरीक्षण किया. टीम ने सिकंदरपुर झील के सौंदर्यीकरण के प्रयासों को सराहा, जबकि बूढ़ी गंडक के किनारों पर कटाव रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग और पौधारोपण की आवश्यकता पर जोर दिया. फरदो नाले में ठोस कचरे की समस्या को गंभीरता से लेते हुए टीम ने स्थायी समाधान का आश्वासन दिया.

10 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी टीम

एनआईयूए की टीम अब अगले दस दिनों में अपनी विस्तृत रिपोर्ट नगर निगम को सौंपेगी, जो बूढ़ी गंडक नदी व फरदो नहर को नया जीवन देने और शहर को जल संरक्षण के क्षेत्र में एक मॉडल बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जल संकट से निपटने के लिए निगम ने एनआईयूए से मांगा था तकनीकी सहयोग

मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र में बढ़ते जल संकट से निपटने के लिए नगर निगम ने राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान नई दिल्ली से तकनीकी सहयोग मांगा था. इसके लिए नगर आयुक्त ने 20 मार्च को ही संस्थान के निदेशक को पत्र लिखा था. नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने एनआईयूए के निदेशक को लिखे गये पत्र में कहा था कि शहर में जल संकट गंभीर होता जा रहा है, जिससे नागरिकों को पेयजल और अन्य आवश्यक जल उपयोग में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

निगम जल प्रबंधन की विभिन्न योजनाएं लागू कर रहा है, लेकिन इसके लिए वैज्ञानिक तकनीकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन की आवश्यकता है. इसके बाद एनआईयूए की टीम सर्वे करने मुजफ्फरपुर पहुंची है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के इन जिलों में 5 और 6 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन