पर्व के उत्साह से बाजार उछला, 950 करोड़ का कारोबार

Updated:
विज्ञापन

पर्व के उत्साह से बाजार उछला और देखते-देखते 950 करोड़ रुपये का कारोबार हो गया.छठ से जुड़े सभी सामग्रियों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है.

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर पर्व के उत्साह से बाजार उछला और देखते-देखते 950 करोड़ रुपये का कारोबार हो गया.छठ से जुड़े सभी सामग्रियों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है. कपड़ों से लेकर फल, सूप-दउरा व पीतल के बर्तनों की खूब बिक्री हुई. मंगलवार तक बाजार के आंकड़ों के अनुसार शहर में तकरीबन 950 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है. शहर के व्यवसायियों को भी ऐसी उम्मीद नहीं थी. छठ के बाजार की ग्रोथ ने उन्हें खुश कर दिया. दुकानदारों का कहना है कि हर साल छठ करने वाली व्रतियों की संख्या बढ़ जाती है. इसके अलावा कुछ लोग दूसरे व्रतियों से अपना छठ कराते हैं, इसके लिए भी वह सामान की खरीदारी करते हैं. इस कारण इस बार बाजार का ऐसा रूख देखने को मिला. छठ का प्रसाद बनाने के लिए आटा, मैदा, रिफाइन व घी की बिक्री भी इस बार काफी हुई. इसके अलावा घी की भी जबरदस्त बिक्री हुई है. शहर में घी के 200 से अधिक काउंटरों पर पिछले तीन दिनों से जमकर बिक्री हो रही है. पीतल का सूप भी इस बार छठ व्रतियों की पसंद बना. कोलकाता व दिल्ली से मंगाये गये पीतल के सूप इस बार काफी बिके. इसके अलावा पीतल की थाली की भी अच्छी बिक्री हुई.बाजार समिति से केला व सेब की डिमांड लगातार बनी हुई है. फल मंडी के दुकानदारों का कहना है कि इस बार फलों का कारोबार 20 फीसदी के ग्रोथ पर रहने की संभावना है. छठ पर विभिन्न सामग्रियों का कारोबार कपड़ा – 700 करोड़ सूप-दउरा – 25 करोड़ मिट्टी का चूल्हा – 2 करोड़ फल- 100 करोड़ पीतल का बर्तन – 8 करोड़ लहठी – 15 करोड़ घी – 25 करोड़ रिफाइन – 15 करोड़ गुड़ – 4 करोड़ चीनी -10 करोड़ (विक्रेताओं से बातचीत के आधार पर) – इस बार छठ में हर सेक्टर में अप्रत्याशित बिक्री हुई है. छठ से जुड़ी हर सामग्री की बिक्री से विक्रेता खुश हैं. हर साल छठ के कारोबार में ग्रोथ रहती है. लेकिन इतना अधिक ग्रोथ रहेगी, ऐसी संभावना नहीं थी. – सज्जन शर्मा, महामंत्री, चैंबर ऑफ कॉमर्स

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन