जदयू संगठन में मुजफ्फरपुर का बढ़ा दबदबा, उत्तम पांडेय लगातार तीसरी बार बने प्रदेश सचिव

Updated:
विज्ञापन

जदयू प्रदेश अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट करते नव मनोनीत प्रदेश सचिव उत्तम पांडेय | Prabhat Khabar Network

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संगठन को मजबूत करने के लिए मुजफ्फरपुर के दो प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण पद सौंपे गए हैं. रामबाबू सिंह कुशवाहा को बिहार प्रदेश महासचिव और उत्तम पांडेय को लगातार तीसरी बार प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur JDU Leader:  जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर के दो कद्दावर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा को जदयू का बिहार प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है. वहीं, युवाओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले तेजतर्रार युवा नेता उत्तम पांडेय को लगातार तीसरी बार जनता दल यूनाइटेड बिहार प्रदेश का सचिव मनोनीत किया गया है. इन दोनों वरिष्ठ नेताओं के मनोनयन की घोषणा के बाद से ही मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, नेतृत्व का जताया आभार

दोनों नेताओं को प्रदेश संगठन में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मुजफ्फरपुर जिला इकाई ने खुशी जाहिर की है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तम पांडेय को लगातार तीसरी बार बिहार प्रदेश के सचिव पद पर मनोनीत होना उनकी कर्मठता को दर्शाता है. नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से मुजफ्फरपुर में पार्टी को जमीनी स्तर पर एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी.

बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष समेत कई कद्दावर नेता शामिल

नई जिम्मेदारी मिलने पर रामबाबू सिंह कुशवाहा और उत्तम पांडेय को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. शुभकामनाएं देने वाले प्रमुख नेताओं में जदयू के वर्तमान जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार, संजय पासवान, गोलू ठाकुर, सौरभ कुमार साहेब, विजय कुशवाहा और डॉली मित्तल आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं के संगठनात्मक अनुभव का लाभ आगामी चुनावों में पार्टी को जरूर मिलेगा और युवाओं की भागीदारी संगठन में और ज्यादा मजबूत होकर उभरेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन