अगले सप्ताह से सदर अस्पताल में आइ ओटी होगा शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 8:06 PM
अगले सप्ताह से सदर अस्पताल में आइ ओटी होगा शुरू
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
जिले के लोगों को आंख के ऑपरेशन के लिए अब निजी अस्पताल का सहारा नहीं लेना होगा. सदर अस्पताल में आइ ओटी में ही आंख संबंधित सभी ऑपरेशन होंगे. इसमें मोतियाबिंद का भी ऑपरेशन शामिल है. यह सभी ऑपरेशन नि:शुल्क होंगे. अगले सप्ताह से सभी प्रकार का ऑपरेशन शुरू होगा. बीएमआइसीएल ने इसके लिये सभी उपकरण उपलब्ध करा दिया है. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कहा कि छोटे-छोटे कुछ उपकरण नहीं आये हैं. आने के बाद ऑपरेशन शुरू होगा. बीएमआइसीएल ने एक सप्ताह का समय मांगा है. बताया कि जिलाधिकारी की सहमति मिलने के बाद ओटी खोलने की कवायद शुरू हुई थी. अप्रैल के अंत तक सदर अस्पताल में ओटी बनकर तैयार हो गया. इसके बाद से आंख की ओपीडी अलग से कर दिया गया. उपकरण आने के बाद अब मोतियाबिंद समेत आंख का अन्य ऑपरेशन होगा.बता दें कि ओटी को मानक बनाने के लिए एक कमेटी बनी थी जिसमें एसकेएमसीएच नेत्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. एमके मिश्रा, सदर अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ. नीतू कुमारी शामिल थी. इसके बाद बीएमआइसीएल स्ट्रिप लैंप समेत सभी उपकरणों की आपूर्ति करने के लिये पत्र लिखा गया था.
सदर अस्पताल में भी होगा ऑपरेशन
मोतियाबिंद समेत आंख से संबंधित सभी प्रकार का ऑपरेशन यहां हो सकेगा. अभी नेत्र का ओपीडी सुचारू ढंग से चल रहा है. ऐसे में सरकार ने निर्णय लिया है कि सदर अस्पताल में ऑपरेशन भी हो. ऑपरेशन थिएटर बन जाने से गरीबों को मोतियाबिंद समेत अन्य ऑपरेशन में राहत मिलेगी. ओटी में दो टेबल रहेंगे, जिसमें एक साथ दो मरीजों का इलाज होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










