मुजफ्फरपुर: गृह क्लेश में युवक ने की आत्महत्या, शव के दरवाजे पर आते ही सास-बहू में तकरार
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दी। पोस्टमार्टम के बाद घर में सास-बहू के बीच हुआ जमकर विवाद।
मुजफ्फरपुर युवक खुदकुशी: मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित मस्जिद चौक माली टोला में फंदे से लटककर खुदकुशी करने वाले युवक संजय भगत का शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही घर पहुंचा, कोहराम मच गया. गमगीन माहौल के बीच अचानक पारिवारिक विवाद गहरा गया और शव दरवाजे पर पहुंचते ही सास तथा बहू आपस में भिड़ गईं. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर घटना को लेकर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे, जिससे मौके पर भारी तनाव और अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. स्थानीय प्रबुद्ध लोगों और पड़ोसियों ने काफी मशक्कत के बाद हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया.
आपके शहर में
रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर हुआ था विवाद
मृतक संजय भगत इलाके में चाय की दुकान चलाने के साथ-साथ बिजली मिस्त्री का कार्य भी करता था. परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के पीछे पारिवारिक कलह मुख्य वजह रही:
- विवाद की वजह: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर संजय की पत्नी अपने मायके जाने की जिद कर रही थी.
- कहासुनी और नाराजगी: मायके जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद हुआ.
- मायके प्रस्थान: विवाद बढ़ने के बाद पत्नी अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई.
- आत्मघाती कदम: पत्नी के बच्चों समेत जाने से आहत होकर संजय ने कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी.
एफएसएल टीम ने की घटनास्थल की जांच
मिठनपुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में एक वारंट का तामिला कराने गई थी, तभी स्थानीय नागरिकों से युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया और घटनास्थल की तकनीकी व वैज्ञानिक जांच कराई. इसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें: डायल 112 की बेकाबू गाड़ी ने तीन लोगों को रौंदा, नशे में धुत चालक हिरासत में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए