प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में अब 20 दिसंबर को सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Dec 2024 8:18 PM
प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में अब 20 दिसंबर को सुनवाई
एडीजे -13 के कोर्ट में चल रहा है मामला जेल में बंद सैयद कासिम हुसैन उर्फ डॉलर को जेल से किया गया पेश संवाददाता, मुजफ्फरपुर प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके तीन बॉडीगार्ड की हत्या मामले में अब 20 दिसंबर को सुनवाई होगी. इस मामले में पहले से शनिवार को सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित थी. जेल में बंद अधिवक्ता सैयद कासिम हुसैन उर्फ डॉलर को कोर्ट में पेश किया गया. वहीं अन्य जेल में बंद उज्ज्वल उर्फ अविनाश एवं रंजय उर्फ ओंकार को वीसी से पेश किया गया. आरोपित विक्रांत शुक्ला उर्फ विक्कू शुक्ला की ओर से कोर्ट में दाखिल आरोप मुक्ति केआवेदन पर बहस नहीं हो सकी. बता दें कि आशुतोष शाही हत्याकांड में प्रद्युमन कुमार शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, गोविंद कुमार, विक्रांत शुक्ला और शेरु अहमद पर एक साथ सेशन केस चल रहा था. वहीं इसी केस में दूसरा सेशन केस पटना के जॉनीपुर इलाके के उज्जवल कुमार उर्फ अवनीश, बेगूसराय के रणंजय ओंकार सिंह और अधिवक्ता सैयद कासिम हसन उर्फ डॉलर के खिलाफ चल रहा है. इस केस की जांच कर रहे सीआइडी इंस्पेक्टर अशोक कुमार झा ने सभी आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. अब इस केस में पटना व रांची के शूटर को लेकर सीआइडी जांच चल रही है. अब तक सीआइडी उसे चिह्नित नहीं कर पायी है. 21 जुलाई 2023 को लकड़ी ढाई मोहल्ला में अधिवक्ता डॉलर के घर पर आशुतोष शाही की हत्या दो बाइक से पहुंचे चार शूटर ने कर दी थी. इसमें उनके तीन बॉडीगार्ड को भी गोली लगी थी. एक बॉडीगार्ड की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि दो की मौत इलाज के दौरान हुई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










