महिला को कागज का बंडल थमा 10 हजार ले भागे उचक्के

Updated:
विज्ञापन

साहेबगंज में सेंट्रल बैंक के पास सोमवार को उचक्कों ने तेलिया छपड़ा निवासी जय राय की पत्नी माछो देवी को झांसा देकर 10,300 रुपये उड़ा लिया.

विज्ञापन

सेंट्रल बैंक से निकासी कर बाहर निकली महिला को बदमाशों ने झांसे में लिया साहेबगंज. स्थानीय सेंट्रल बैंक के पास सोमवार को उचक्कों ने तेलिया छपड़ा निवासी जय राय की पत्नी माछो देवी को झांसा देकर 10,300 रुपये उड़ा लिया.माछो देवी ने बताया कि वह सेंट्रल बैंक से रुपये की निकासी कर सड़क पर आ गई थी.दो उच्चके युवकों ने रुपये की निकासी करने में सहयोग किया था.वही दोनों उचक्का युवक उनके पास आया व तरह-तरह की बात कहकर उनके रुपये ले लिया व डेढ़ लाख रुपये का बंडल बताकर उन्हें दे दिया. इसके बाद दोनों रफ्फू चक्कर हो गए.उन्होंने बंडल खोलकर देखा,तो कागज का बंडल था.देर शाम तक इस मामले में प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन