आनंद विहार जयनगर स्पेशल ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म
आनंद विहार जयनगर स्पेशल ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म
मुजफ्फरपुर. 04060 आनंद विहार जयनगर स्पेशल ट्रेन के स्लीपर कोच 15 के बर्थ 41 पर यात्रा कर रही महिला ने बच्चे को जन्म दिया है. बताया जाता है कि आनंद विहार से समस्तीपुर तक यात्रा कर रही रोशनी देवी को लेबर पेन हुआ. इस सूचना पर ट्रेन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पहुंचते ही उप निरीक्षक महेंद्र कुमार, महिला आरक्षी अरुण कुमारी, डॉ शालिग्राम चौधरी पहुंचे. उसने 19.17 बजे रास्ते में बच्चे को जन्म दिया. महिला के साथ उसके पति राहुल कुमार भी थे. वह महाद्दीपुर, थाना वारिसनगर, जिला समस्तीपुर का है. महिला को उसके पति व अन्य परिजनों के साथ रेलवे एंबुलेंस के द्वारा सदर हॉस्पिटल मुजफ्फरपुर भेजा है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए