Bihar Weather: उत्तर बिहार में कोहरे और ठंड से बढ़ेगी ठिठुरन, जानें कितना गिरेगा पारा

Updated:
विज्ञापन

बिहार का मौसम

Bihar Weather: बिहार में आखिरकार ठंड का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. जानिए इस दौरान उत्तर बिहार का मौसम कैसा रहेगा…

विज्ञापन

Bihar Weather: नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट जारी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ ​​रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह में कोहरा और धुंध रहेगी, जिससे ठंड और कंपकंपी का एहसास होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

कितना गिरेगा तापमान?

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मंगलवार को मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा. आने वाले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 25 से 27 और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर भी बढ़ने लगा है. आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा.

सुबह-शाम ठंड का होगा अहसास

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों में उत्तर बिहार में पछुआ हवा का असर रहेगा. इसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है. इस दौरान सुबह-शाम कोहरा छाए रहने से कंपकंपाती ठंड का अहसास होगा, लेकिन दिन में धूप खिलेगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

Also Read : BPSC 69th Result: बीपीएससी 69वीं में 470 अभ्यर्थी सफल, उज्ज्वल बने टॉपर

Also Read : Gaya News : गया रेलवे स्टेशन से गुजरनेवाली कई ट्रेनों का रूट बदला, यात्रा करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन