Bihar News: आग की लपटों से घिरे पिकअप को भगाता रहा ड्राइवर, खुले जगह में पहुंचाकर खुद कूदा बाहर

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में फूस लेकर जा रहा एक पिकअप वैन अचानक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और वैन में आग लग गयी. ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वैन को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जिससे बड़ी अनहोनी टली.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के सरैया स्थित अजीजपुर में रविवार को एक पिकअप वैन आग के हवाले हो गयी. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वैन में आग लगी और देखते ही देखते वैन धू-धू कर जल उठा. वैन पर फूस लदा हुआ था. ड्राइवर की सूझबूझ से उसकी जान बच गयी और बड़ी अनहोनी भी टल गयी लेकिन फूस लदा वैन आग में जलकर खाक हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिकअप ड्राइवर अर्जुन कुमार वैन को लेकर कमालपुरा से अजीजपुर जा रहा था. फूस को लोड करके जा रहे वैन में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गयी. लेकिन इस दौरान ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय दिया और वैन छोड़कर नहीं भागा. आग की लौ बढ़ती रही लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी को सुरक्षित जगह पर पहुंचाकर दम लिया.

Also Read: भागलपुर ब्लास्ट: कौन है मोहम्मद आजाद, जिसे दबोचने चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी, लीलावती से कनेक्शन जानिये

वैन ड्राइवर ने जलती गाड़ी को एक स्कूल कैंपस तक पहुंचाया और समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गया. लोगों का कहना है कि गाड़ी में आग जिस जगह लगी थी वहां आस-पास कई दुकानें भी थी. अगर उसी जगह पर आग के हवाले हुई गाड़ी को छोड़ दिया जाता तो कुछ भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी. लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से ये संभावित हादसा टाला गया. रविवार को स्कूल भी बंद था इसलिए किसी भी तरह का खतरा भी कैंपस में नहीं था.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन