कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Updated:
विज्ञापन

करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक के समीप मंगलवार को एक कपड़े की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी़

विज्ञापन

मड़वन: करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक के समीप मंगलवार को एक कपड़े की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी़ इस दौरान दुकान में लगभग 10 लाख की संपत्ति जल गयी़ सबसे अधिक नुकसान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की हुई़ दुकानदार ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी, जहां पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया़ दुकानदार आमोद कुमार ने बताया कि हाइ वोल्टेज के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गयी़ इस दौरान लगभग 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है़ सीओ ममता कुमारी ने बताया कि कर्मी को भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है़

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन