5000 नहीं देने पर 28 दिन अटकाए रखी एफआइआर
Updated at : 19 Sep 2024 8:16 PM (IST)
विज्ञापन

5000 नहीं देने पर 28 दिन अटकाए रखी एफआइआर
विज्ञापन
-कुढ़नी थाने में मारपीट का केस करने के लिए महिला से मांगे पैसे, ऑडियो हुआ वायरल-29 दिन के बाद अब जाकर मामला हो सका दर्ज, ग्रामीण एसपी बोले- इसकी जांच करेंगे
मुजफ्फरपुर.
मारपीट के मामले में एक महिला एसआई ने रिश्वत मांगी. हद तो तब हो गई जब घूस के पैसे नहीं मिले तो 28 दिन तक एफआईआर ही नहीं दर्ज की गई. हालांकि जब मामला वरीय अधिकारी के पास पहुंचा तो 29वें दिन एफआइआर दर्ज की गई. मामला कुढ़नी थाने का है. जहां मारपीट का केस करने के लिए एक महिला से पांच हजार रुपये घूस मांगा गया. रकम का इंतजाम नहीं करने पर 29 दिनों तक उसकी एफआइआर नहीं की गयी. जब पीड़ित महिला तिरहुत रेंज के डीआइजी बाबू राम से मिली और इसकी लिखित शिकायत की तब जाकर आनन-फानन में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने पूरे मामले में जांच कराने के आदेश दिये हैं. उनका कहना है कि अगर आरोप सिद्ध हो गये तो दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी. जनप्रतिनिधि ने की पहल, ताे मांगे रुपयेबबीता देवी ने बताया कि क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में उसके पुत्र के सिर पर रॉड से वार करके जख्मी कर दिया गया था. यह घटना 17 अगस्त की है. हमलावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह लगातार थाने का चक्कर काट रही थी. तरह-तरह का बहाना बनाकर उसको थाने से लौटा दिया जा रहा था. इसके बाद जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पहल की तो उससे पांच हजार रुपये की डिमांड महिला पुलिस पदाधिकारी ने की. उसने कहा कि बड़ा बाबू पांच लेने को बोले हैं. पांच हजार रुपये व्यवस्था करने को कहा गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




