बिजली खपत 320 मेगावाट के पार, पीटीआर को पानी से कर रहे तर

Updated:
विज्ञापन

बिजली खपत 320 मेगावाट के पार, पीटीआर को पानी से कर रहे तर

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही बुधवार को पीक आवर में देर शाम बिजली का लोड 320 मेगावाट को पार कर गया. जिले में एवरेज बिजली की खपत 315 मेगावाट के आसपास रही. वहीं लोड अधिक बढ़ने पर देर रात एक दो ग्रिड की बिजली का आवंटन में भी दो से चार घंटे कटौती हो रही है. इस साल के सीजन में सबसे अधिक लोड एसकेएमसीएच ग्रिड पर आया है जो 110 मेगावाट तक है. वहीं रामदयालु ग्रिड का लोड 90 से 100 मेगावाट के बीच, मुशहरी सुपर ग्रिड का लोड 65 से 76 मेगावाट, मोतीपुर सुपर ग्रिड का लोड 42 से 50 मेगावाट के बीच रहा है. लोड अधिक बढ़ने पर आवंटन में कटौती होने पर शहरी क्षेत्र में एक घंटे तो ग्रामीण इलाके में दो घंटे के रोटेशन पर बिजली आपूर्ति हो रही है. गर्मी बढ़ने पर डीएम ने आदेश जारी किया है कि उपभोक्ता फ्यूज कॉल, लाइन संबंधित शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष, अपने क्षेत्र के पीएसएस, कनीय व सहायक अभियंता के फोन पर दर्ज करा सकते हैं. वोल्टेज के लिए पीटीआर के न्यूट्रल में डाला जा रहा है पानी पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से सही वोज केल्टे लिए बिजली आपूर्ति को लेकर वहां लगे पावर ट्रांसफॉर्मर (पीटीआर) के न्यूट्रल में पानी डाला जा रहा है. गर्मी अधिक होने के कारण जमीन की नमी बहुत कम गयी है, ऐसे में वोल्टेज को बनाये रखने के लिए पीएसएस में यह किया जाता है. जमीन के अंदर अधिक नमी होने पर पानी के साथ न्यूट्रल लाइन में कोयला व नमक भी डाला जाता है ताकि जमीन के अंदर नमी बनी रहे .

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन