नशेड़ी को पकड़ने गये दारोगा की वर्दी फाड़ी, धक्कामुक्की में सिपाही जख्मी
नशेड़ी को पकड़ने पहुंचे दारोगा की वर्दी फाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
नशेड़ी ने पुलिस टीम पर किया हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी और सिपाही को जख्मी किया. घटना के बाद आरोपी गिरफ्तार और न्यायिक हिरासत में.
Attack On Police: मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के छाप गांव में मंगलवार की शाम नशे की हालत में एक व्यक्ति ने पुलिस टीम के साथ नोकझोंक और धक्कामुक्की की. इस दौरान एक सिपाही आंशिक रूप से जख्मी हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे दारोगा की वर्दी भी फट गई. पुलिस ने आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पुलिस के अनुसार, अमित कुमार नशे की हालत में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था. इसके बाद परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी.
पत्नी और बच्चों से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस
जानकारी के मुताबिक, छाप गांव में अमित कुमार के नशे की हालत में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने की सूचना पुलिस को मिली थी. परिजनों ने स्थिति को देखते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया था. सूचना मिलने पर दारोगा अंकित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
पुलिस टीम ने कमरे का गेट खोलने को कहा. जैसे ही गेट खोला गया, अमित कुमार पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक करने लगा. देखते ही देखते मामला धक्कामुक्की तक पहुंच गया.
सिपाही जख्मी, दारोगा की वर्दी फाड़ी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के साथ हुई धक्कामुक्की में सिपाही सूर्यदेव कुमार आंशिक रूप से जख्मी हो गए. वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे दारोगा अंकित कुमार के साथ भी आरोपी ने धक्कामुक्की की. इस दौरान उनकी वर्दी फट गई.
घटना के बाद पुलिस ने अमित कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया. मामले में दारोगा सुनील कुमार मंडल के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामजी कुमार ने बताया कि अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें: मजदूरी करने गया था सिकंदर, अगले दिन लीची गाछी में फंदे से लटका मिला शव
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए