ePaper

बच्चों को बाढ़ से बचाव का दिया प्रशिक्षण

Updated at : 10 Aug 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को बाढ़ से बचाव का दिया प्रशिक्षण

सुरक्षित शनिवार मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को बाढ़ से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया़ साथ ही बच्चों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया.

विज्ञापन

बंदरा़ सुरक्षित शनिवार मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को बाढ़ से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया़ साथ ही बच्चों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया. साथ ही खानपान सहित अन्य तरीके भी बताये गये़ प्राथमिक विद्यालय मुन्नी मुशहर में एचएम विनोद प्रसाद चौधरी ने बताया कि बच्चों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान देना भी जरूरी है. बाढ़ से बचाव के लिए गतिविधि द्वारा बच्चों को बताया गया कि बाढ़ के समय ऊंचे स्थान पर जरूरी का सामान जैसे माचिस, टॉर्च खाद्य पदार्थ, पन्नी लेकर जाना चाहिए. जो तैरना नहीं जानते हैं वे प्लास्टिक की कम-से-कम तीन खाली बोतल अपनी छाती पर कसकर बांध लें. वहीं जो बच्चे पानी में डूब जाये तो उसे उल्टा पकड़कर नचा देने पर पानी निकल जायेगा और बच्चा बच जायेगा. बच्चों को बाढ़ के पानी के पास खेलने के लिए नहीं भेजें. बाढ़ के दौरान तत्काल बचाव के लिए स्थानीय उपलब्ध संसाधनों थर्मोकोल, पानी की खाली बोतल, केले के थम्स, खाट, मटका जैसे जुगाड़ तकनीक से बेरा बनाकर आप तत्काल नदी पार कर सकते हैं. उधर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुन्नी-बैंगरी में आग से बचाव की जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन