आज उड़ीसा से भिड़ेगी बीआरएबीयू की पुरुष कबड्डी टीम

Updated:
विज्ञापन

बीआरएबीयू की पुरुष कबड्डी टीम मंगलवार को यूपी के जौनपुर के लिए रवाना हो गयी.जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी स्पर्धा का आयोजन हो रहा है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू की पुरुष कबड्डी टीम मंगलवार को यूपी के जौनपुर के लिए रवाना हो गयी.जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी स्पर्धा का आयोजन हो रहा है.बीआरएबीयू की पुरुष टीम बुधवार को फकीर मोहन विश्वविद्यालय उड़ीसा से भिड़ेगी. प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए डॉ मिथिलेश मणि के नेतृत्व में 12 सदस्य टीम बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस से रवाना हुई. विवि के क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ कांतेश, विवि के खेल परामर्शी डॉ संजय सिन्हा व महेंद्र प्रसाद ने पूरी टीम को अनुशासन के साथ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया. टीम में एलएस कॉलेज से विवेक राज, रोहित, विशाल, आयुष राज सुंदरम, सुमन, आरडीएस कॉलेज से विवेक व अमित राज, एसआरकेजी कॉलेज सीतामढ़ी से शफीक राजा खान, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सीतामढ़ी से अभिषेक, एचकेएस कॉलेज हसनपुर से आदित्य सिंह, एसएनएस कॉलेज मोतिहारी से मो अब्दुल्ला व देवचंद कॉलेज हाजीपुर से ऋतिक कुमार शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन